डूब क्षेत्र में नक्शा:अब ‘हस्तांतरण’ के नाम पर भ्रष्टाचार को दबाने की कवायद

Spread the love

डूब क्षेत्र: राजस्थान न्यायपालिका स्वयं कार्रवाई कर पाएगी?

अजमेर। शहर में हाल ही वैशाली नगर में अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर नगर निगम और अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा नक्शा पास किए जाने का भ्रष्टाचार सामने आया ।

इस खबर के बाद प्रशासन ने फिर भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने के लिए प्राधिकरण और नगर निगम के साथ मिलकर “हस्तांतरण” प्रणाली के सभी नियम कानूनों को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया यह मामला कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

जिस वैशाली नगर आवासीय योजना को लेकर आनन-फानन में ट्रांसफर की बात सामने आई है, वह अभी तक स्पष्ट, प्रमाणित और दस्तावेजों में साबित नहीं हो पाई है—लेकिन इसके पीछे की मंशा पर उंगली उठना शुरू हो गई है।

नक्शा घोटाले के बाद अचानक एक्टिव सिस्टम!

इसे भी पूरी पढ़ें :

हाल ही में “खबर वन न्यूज” ने अजमेर नगर निगम द्वारा आवासन मंडल क्षेत्र में अवैध रूप से नक्शे पास करने का मामला उजागर किया था । 

खबर के तुरंत बाद यह “हस्तांतरण”
👉 क्या यह कदम जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने के लिए उठाया जा रहा है?
👉 क्या यह सिर्फ कागजी कवायद है ताकि पुराने फैसलों पर पर्दा डाला जा सके?

🌊 डूब क्षेत्र में निर्माण—नियमों की खुली अवहेलना

जिन क्षेत्रों—रावण की बगीची, मसूदा नाड़ी, अलवर गेट और वैशाली नगर के हिस्से—का जिक्र किया जा रहा है, इन क्षेत्रों में कई निर्माण चल रहे वह नो कंस्ट्रक्शन की परिधि से जुड़े डूब क्षेत्र में आते हैं।

👉  जबकि राजस्थान हाईकोर्ट और ग्रीन ट्रिब्यूनल ने यहां स्पष्ट निर्देश दे रखे है कि आनासागर की परिधि और जल निकासी के मार्ग पर किसी प्रकार के नए निर्माण पर रोक नक्शे पास नहीं किए जा सकते ।

❗ फिर बड़ा सवाल—
जब कॉलोनी का हस्तांतरण ही स्पष्ट नहीं था, तो इन क्षेत्रों में पूर्व में नक्शे पास कैसे हुए?

❓ सवाल जो जवाब मांगते हैं

डूब क्षेत्र में आवासीय और व्यावसायिक नक्शे किस आधार पर पास हुए?

जब कॉलोनी निगम को ट्रांसफर नहीं थी, तो निगम ने आवासीय और व्यवसायिक नक्शे कैसे मंजूर किए?

क्या उन अधिकारियों पर कार्रवाई होगी जिन्होंने नियमों को ताक में रखकर अवैध रूप से नक्शे को मंजूरी दी? और जनजीवन से खिलवाड़ किया?

🏗️ धरातल पर हकीकत—धड़ल्ले से आज भी निर्माण जारी

वैशाली नगर, सागर विहार और आवासन मंडल कॉलोनियों,निगम की खाली जमीनों, ADA की जमीनों पर डूब क्षेत्र में निर्माण कार्य तेजी से जारी है। जिसका नक्शा नगर निगम के विद्वान अभियंताओं द्वारा हाई कोर्ट के आदेशों को भी भ्रष्टाचार के तले दबा दिया गया हाल ही खबर वन न्यूज ने मकान 22/1 ,2 k 5 में नगर निगम द्वारा अवैध रूप से नक्शा पास कर दिए थे । निर्माणों को लेकर खबर प्रकाशित की थी ।


👉 ऐसे क्षेत्रों में जहां पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं, वहां आबादी बढ़ाना
👉 सीधे तौर पर जनजीवन के साथ खिलवाड़ है विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में यहां
भारी जलभराव और संकट की स्थिति और भयंकर रूप ले सकती है

🚨 ‘हस्तांतरण’ या भ्रष्टाचार पर पर्दा?

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे गंभीर बात यह है कि:

निगम और प्राधिकरण कोई आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक नहीं कर पाए

केवल “प्रस्ताव भेजा गया है” जैसी बातें सामने आ रही हैं

👉 इससे यह पूरा मामला “हवा-हवाई” और संदिग्ध प्रतीत होता है

⚖️ न्यायालय के आदेशों की अवहेलना?

यह पहली बार नहीं है जब प्राधिकरण और नगर निगम पर
न्यायालय के आदेशों की अनदेखी के आरोप लगे हैं। अब इस प्रकार की अवहेलना करना अधिकारियों की आतादतन प्रक्रिया बन गई जिस पर कार्रवाई नहीं होने से उनके लिए मोटी कमाई का जरिया बन चुका । न्यायपालिका को ऐसे प्रकरणों पर संबंधित विभाग पर शीघ्र स्वयं कार्यवाही करनी चाहिए जहां राष्ट्रीय धरोहर और सिस्टम का दुरुपयोग किया जा रहा है ।

इस प्रकरण के खुलासे के बाद अजमेर प्रशासन/ न्यायालय खबर प्रकाशित होने के बाद संज्ञान में लेगा या नहीं यह राज्य की न्यायिक व्यवस्था को परखने के लिए जनता के सामने उदाहरण बनकर आएगा । या फिर किसी एम एल ए को विधानसभा में यह सावल उठाना होगा ?

सवाल यह भी—
अजमेर प्रशासन के लिए अदालत के आदेश सिर्फ कागज का टुकड़ा बनकर रह गए हैं?

🧾 जनता का सवाल—जिम्मेदारी कौन लेगा?

यदि भविष्य में इस क्षेत्र में
👉 जलभराव
👉 अव्यवस्थित शहरीकरण
👉 जीवन संकट
उत्पन्न होता है

तो क्या प्रशासन इसकी जिम्मेदारी लेगा?

यह पूरा मामला केवल एक “हस्तांतरण” नहीं, बल्कि
👉 संभावित बड़े भ्रष्टाचार
👉 नियमों की अनदेखी
👉 और जनता के जीवन से खिलवाड़

की ओर इशारा करता है।

अब देखना यह है कि शासन-प्रशासन
👉 इन गंभीर सवालों का जवाब देता है
👉 या फिर एक बार फिर फाइलों में सच दबा दिया जाएगा।

One thought on “डूब क्षेत्र में नक्शा:अब ‘हस्तांतरण’ के नाम पर भ्रष्टाचार को दबाने की कवायद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *