बड़ा खुलासा: JE भर्ती 2020 की दोबारा परीक्षा भी थी लीक, रैंक-12 इंजीनियर गिरफ्तार

Spread the love

जयपुर, 29 जनवरी। कनिष्ठ अभियंता (JE) संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 के पेपर लीक मामले में एसओजी ने सनसनीखेज खुलासा किया है। दिसंबर 2020 में रद्द हुई परीक्षा के बाद सितंबर 2021 में दोबारा आयोजित परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था। जांच में सामने आया कि इसी लीक पेपर के दम पर जालौर निवासी गणपत लाल विश्नोई ने मेरिट में 12वां स्थान हासिल किया और पीडब्ल्यूडी में सहायक अभियंता बन गया। एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एडीजी एसओजी विशाल बंसल के अनुसार पूछताछ में कबूल हुआ कि कुख्यात पेपर माफिया जगदीश विश्नोई और उसके नेटवर्क ने परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए थे। इस गिरोह का कनेक्शन सितंबर 2021 की SI भर्ती पेपर लीक से भी जुड़ा है। एसओजी अब आरोपी की नियुक्ति व पदोन्नति निरस्त कराने की कार्रवाई के साथ पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस रही है।

One thought on “बड़ा खुलासा: JE भर्ती 2020 की दोबारा परीक्षा भी थी लीक, रैंक-12 इंजीनियर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *