नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, बेटे निशांत का जवाब— “जनता ने काम देखा है”
पटना। 20 नवंबर 2025 — बिहार की राजनीति में फिर इतिहास रचते हुए जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में भव्य सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुआ।
यह शपथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बिहार चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद आयोजित किया गया। एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के समक्ष पेश किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री समारोह में उपस्थित रहे। एनडीए के शीर्ष नेताओं ने मंच पर एकजुटता का प्रदर्शन किया।
समारोह में करीब 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। नए मंत्रिमंडल में JDU और BJP के बीच संतुलित बंटवारा किया गया और दो उपमुख्यमंत्री भी शामिल रहे। मंत्रियों की सूची जल्द औपचारिक रूप से घोषित की जाएगी।
समारोह स्थल और आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था रही। पटना जंक्शन व प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। समर्थकों ने पटाखे और मिठाइयों के साथ जश्न मनाया।
शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री ने संकल्प दोहराया कि उनकी सरकार विकास और सुशासन को प्राथमिकता देगी। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि “विकसित बिहार” का लक्ष्य पूरा होगा।
निशांत कुमार का विरोधियों को करारा जवाब
शपथ के बाद नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा—
“बिहार की जनता ने भारी बहुमत देकर यह साबित कर दिया कि उन्होंने काम देखा है। मेरे पिता ने कॉपी नहीं किया, बल्कि अपने दम पर विकास किया है।”
